आगरा, जुलाई 5 -- आम की देशी-विदेशी कई प्रजातियों के आम के बाग लगाकर पैदावार करने वाले कासगंज शहर के रहने वाले उद्योगपति सुभाष माहेश्वरी को लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मान मिला है। उन्हें यह सम्मान लखनऊ और कासगंज में उनके द्वारा लगाए गए बागों में उत्पादित आमों के लिए दिया गया। आम महोत्सव में उनकी स्टॉल देखकर सीएम योगी ने जानकारी ली। आम महोत्सव में भाग लेने गए सुभाष माहेश्वरी एवं उनके छोटे भाई गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि लखनऊ और कासगंज में उनके बाग लगे हुए हैं। जिनमें आम की तरह तरह की प्रजाति होती हैं। जिन्हें लखनऊ के आम महोत्सव में प्रदर्शित किया गया। उनके आम की स्टॉल का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया, सीएम बेहद खुश थे, उन्होंने आमों को देखकर प्रसन्नता जताई। जिस पर हमारी ओर से मुख्यमंत्री को कासगंज आ...