आगरा, फरवरी 7 -- थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर के एक युवक की हरियाणा में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय रमन का शव हरियाणा के ग्रुरग्राम जिले के मानेसर शहर में स्थित कमरे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पवन सोलंकी ने बताया कि उसका छोटा भाई रमन मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। अतिरिक्त आय के लिए वह ओला कैब भी चलाता था। परिवारीजनों को गत शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद परिजन हरियाणा के मानेसर पहुंचे। उन्होंने रमन के शव को देखा। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार की शाम परिजन शव लेकर गांव आ गए और शोकाकुल माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.