हमीरपुर, दिसम्बर 25 -- मौदहा हमीरपुर। नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा का दीप जलाने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान उनके द्वारा शिक्षा को लेकर किये गये कार्यों की चर्चा करते हुए चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी। नगर के मोहल्ला हुसैनगंज स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहमद हसन के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसियों ने शिक्षा की अलख जगाने वाले पं.मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र में माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की। इस दौरान उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जी ने देश में गरीब बच्चों को शिक्षा की ओर जिस प्रकार अग्रसर किया वह काबिले तारीफ है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.