हिन्दुस्तान टीम, मार्च 7 -- ब्रज से बाबा विश्वनाथ के आंगन तक इस बार अभूतपूर्व रंग बरसेगा। कन्हैया के प्रेम पगे अबीर गुलाल से बाबा विश्वनाथ होली खेलेंगे तो काशी के वासी की भस्म को उड़ाकर कान्हा ब्रज मंडल में उल्लास और उमंग के रंग बरसाएंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि द्वारा भेजे गये गुलाल से ही रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ, भगवती अन्नपूर्णा आदि रंगारंग होली के दर्शन भक्तों को देंगे। होली पर रंगभरी एकादशी से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम से भगवान विश्वनाथ द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान मथुरा में विराजमान लड्डू गोपाल को तथा श्री कृष्ण जन्मस्थान से भगवान लड्डू गोपाल द्वारा श्री विश्वेश्वर महादेव को परस्पर उपहार सामग्री भेंट की जाएगी। इस नवाचार के क्रियान्वयन को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.