नई दिल्ली, मार्च 6 -- वाराणसी में गोदौलिया चौराहे के निकट बुधवार शाम करीब छह बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीएसी के जवान की कार्बाइन से गोली चल गई। अचानक चली गोली की आवाज से गोदौलिया से लेकर विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक अफरातफरी की स्थिति बन गई। पहले लोगों को लगा कि किसी ने हमला किया है। हालांकि घायल पीएसी सिपाही घटना के समय भी ठीक हाल में था। उसने बताया कि कार्बाइन नीचे गिरने से घटना हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गोली से सिपाही और एक अन्य युवक जख्मी हो गए। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। मिर्जापुर स्थित 39वीं वाहिनी पीएसी के सिपाही 44 वर्षीय अश्विनी कुमार त्रिपाठी मंदिर ड्यूटी में तैनात हैं। बुधवार को उनका ड्यूटी प्वाइंट टेढ़ी नीम के पास था। शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.