जौनपुर, दिसम्बर 3 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे रेलवे विभाग ने कम कर दिए हैं। इससे दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। रेलवे विभाग के अनुसार काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15127 बनारस से नई दिल्ली दो दिसंबर से 13 फरवरी 2026 तक सप्ताह में दो दिन (मंगलवार, शुक्रवार) बनारस से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली से बनारस तीन दिसंबर से 14 फरवरी 2026 तक सप्ताह में दो दिन (बुधवार, शनिवार) नई दिल्ली से निरस्त रहेगी। जनता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15119 बनारस से देहरादून एक दिसंबर से 14 फरवरी 2026 तक सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार, शनिवार) बनारस से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15120 देहरादून से बनारस दो दिसंबर से 15 फरवरी 2026 तक सप्ताह में तीन दिन (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.