प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेन के निरस्त होने की सूचना देख यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल सहित तीन ट्रेन को निरस्त किया गया। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 2 घंटे 28 मिनट, प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन द्वितीय जाने वाली रिंगरेल सेवा 2 घंटे 55 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 1 घंटे 16 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.