प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर बुधवार को नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त रहने के कारण नहीं आई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार को जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब से गई। अयोध्या कैंट से मुंबई जाने वाली तुलसी सुपरफास्ट 3 घंटे 33 मिनट, मुंबई से जंक्शन पर आने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस एक घंटे 32 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे 39 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.