वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र में सोमवार को 19 देशों के 60 शिक्षकों का डिजिटल प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम यूनेस्को एमजीआईईपी नई दिल्ली और विदेश मंत्रालय के भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामना कैंसर सेंटर के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान रहे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आईयूसीटीई के निदेशक प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने की। प्रो. सत्यजीत प्रधान ने बच्चों के जीवन में दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों मां और शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया। यूनेस्को एमजीआईईपी नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ओबिजियोफोर अगिनम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने में सहायक होते हैं। नोबेल पुरस्कार विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.