मेरठ, जनवरी 19 -- मेरठ। काशी में मणिकर्णिका घाट में तोड़फोड़ किए जाने एवं माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और आक्रोश जताया। कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए सपा नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कमिश्नरी पार्क में एकत्रित होने के बाद सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ कश्यप एवं अन्य समाज के लोगों ने विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए कूच किया। एटीएम सिटी एवं सीओ ने कमिश्नरी पार्क में ही सपाइयों से ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन विधायक अतुल प्रधान ने कहा कलक्ट्रेट में जाकर ज्ञापन देंगे। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों में किशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.