नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नमो घाट पर मंगलवार शाम काशी तमिल संगमम् के शुभारंभ के दौरान मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। 25 वर्षीय युवक दौड़ते हुए मंच की ओर जा रहा था, तभी कमांडो ने दबोच लिया। इस दौरान वह 'चौबेपुर में काटा जा रहा...' बड़बड़ा रहा था। गाली-गलौज भी कर रहा था। सीपी और एडीशनल सीपी ने पूछताछ के बाद उसे आदमपुर थाने भेज दिया। थाने पहुंचे उसके भाई ने उसे मानसिक रोगी बताया है। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य वीवीआईपी थे। तभी एक युवक दौड़ते हुए मंच की ओर जाने लगा। यह देख कमांडो ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। उसकी पहचान चौबेपुर बाजार निवासी जोगेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। नशे में धुत युवक लगातार कुछ न कुछ बड़बड़ा रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। थाने पर उसका भाई पहुंचा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.