प्रयागराज, फरवरी 22 -- महाकुम्भ में काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधियों के आगमन के क्रम में शनिवार को 220 महिलाओं के विशेष दल का आगमन हुआ। दल में शामिल प्रतिधिनियों का संस्कृति विभाग की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद प्रतिनिधियों ने संगम के एरावत घाट पर स्नान-दान और पूजन-अर्चन किया। भोजन के बाद दल ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय का जयकारा लगाया। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को कुम्भ से संबंधित साहित्य सामग्री भेंट की गई। संयोजन राकेश वर्मा, हरिश्चंद्र दुबे ने किया। इस मौके पर पांडुलिपि अधिकारी, एसडीएम विवेक शुक्ल, नवनीत गोयल, निशांत, अनिल कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू भइया, राकेश तिवारी, नीरज मिश्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.