वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी तमिल संगमम् 3.0 के मेहमान गुरुवार दोपहर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना हो गए। तमिलनाडु के राज्यपाल थिरू आरएन रवि ने उनकी विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। मेहमानों का दल 15 फरवरी की सुबह बनारस स्टेशन पर पहुंचेगा। इसमें दो सौ छात्र, शिक्षक और लेखक शामिल रहेंगे। वहीं, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अतिथियों के स्वागत-सत्कार की तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉरपोरेशन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मेहमानों के स्वागत में रेड कारपेट बिछाए जाएंगे। शंख ध्वनि, डमरू के निनाद और ढोल की थाप के बीच तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-बसों से मेहमानों को उनके होटलों तक पहुंचाया जाएगा। मेहमान हनुमान घाट पर गंगा स्नान करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.