वाराणसी, जनवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बुधवार को काशी में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत में खूब गर्माहट दिखाई। शंखनाद, डमरू, ढोल-नगाड़ों, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के बीच यह अविस्मरणीय पल प्रदेश अध्यक्ष के लिए भावुक करने वाला रहा। देर रात उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। गाजीपुर सीमा (काशी क्षेत्र) पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और राज्यसभा सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों और पताकाओं से सजाया गया था। जगह-जगह हजारों की संख्या में छोटी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गईं, जिनपर...