वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अपनी काशी में शहीद पथ भी है। यहां से गुजरने पर आपको देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीरों की गाथा जानने को मिलेगी। फुलवरिया फोरलेन से छावनी क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर शहीदों की गाथा लिखी है। इसकी पहचान 'शहीद' पथ के तौर पर होने लगी है। इस मार्ग पर आवासीय भवन की बाउंड्री पर सड़क की ओर 17 वीर शहीदों की वीरगाथा उनकी तस्वीर के साथ उल्लिखित है। ये पाकिस्तान, चीन के साथ हुए युद्ध में शहीद हुए थे। फुलवरिया फोरलेन के इमिलिया घाट से जुड़ने वाले मार्ग पर आते ही अलग अहसास होगा। मार्ग किनारे टैंक, सुंदरीकरण के साथ ही दूसरी ओर बाउंड्री पर शहीदों के विवरण के साथ उनकी तस्वीरें हैं। रात में लाइटिंग से यह मार्ग और खूबसूरत हो जाता है। लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है। यह पहल छावनी बोर्ड के सीईओ ...