बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण को लेकर मंगलवार को 'आप नेताओं' ने चार सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ. रामसुभाष वर्मा के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी दिया। ज्ञापन सौंपने के बाद आप जिलाध्यक्ष डॉ. रामसुभाष वर्मा ने कहा कि काशी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों के ध्वस्तीकरण धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार है। मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्म का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है, जहां मोक्ष की मान्यता जुड़ी है। ऐसे पवित्र स्थल पर प्राचीन मंदिरों का ध्वस्तीकरण देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला है। सरकार इसे गंभीरता से लेकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.