वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय मुथाई प्रतियोगिता में बनारस के आशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए छह गोल्ड, चार सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीतकर जनपद सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। जीत पर अकादमी के संरक्षक प्रकाश सिंह एवं अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, निष्ठा और कोच गोपाल बहादुर शाही के निर्देशन से यह मुकाम हासिल हुआ है। डॉ. संजय सिंह गौतम, आनंद सिंह, बृजेश सिंह नागेंद्र सिंह, जेपी यादव, बृजेश पांडेय, संजय तिवारी, दिनेश कुमार आदि ने भी हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.