लखनऊ, मार्च 17 -- -पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे गंगा के यह घाट -पर्यटन विभाग 41 करोड़ से संवारेगा इन घाटों की सूरत -काशी में बढ़ती पर्यटक संख्या के चलते बढ़ाई जा रही पर्यटक सुविधाएं लखनऊ, विशेष संवाददाता काशी के घाटों को और भव्य बनाने की तैयारी है। इनमें ऐतिहासिक दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, रविदास घाट, नमो घाट के लिए पर्यटन विभाग ने वाराणसी के विभिन्न घाटों के लिए 41.23 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से 16 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की मानें तो वाराणसी के घाटों की दिव्यता आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। यूं तो काशी पहले से देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र थी। मगर काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के निर्माण के बाद से यह आकर्षण काफी अधिक बढ़ गया है। बीते साल अयोध्या के बाद सर्वाधिक धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.