गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। धार्मिक व आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। महोत्सव में अध्यात्म से जुड़ी 38 फिल्में दिखाई जाएंगी। वाराणसी की डाक्यूमेंटरी फिल्म सिटी ऑफ निरवाना से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके मुख्य अतिथि फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री और सदर सांसद रवि किशन होंगे। समारोह में किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। 20 से 22 मार्च तक योगिराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में होने वाले आध्यात्मिक फिल्म महोत्सव में देश की विभिन्न फिल्मों सहित चीन, स्पेन, यमन, नेपाल, कतर आदि की डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें महाकुंभ पर आधारित फिल्में भी शामिल की गई हैं। पर्यटन विभाग के सहयोग मुंबई की संस्था इंडियन इन्फोटेनमेंट मीडिया कार्पोरेशन (आईआईएमसी) इसका आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.