सहारनपुर, फरवरी 3 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में आवंटित आवास के कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेशमा पत्नी असलम निवासी काशीराम कॉलोनी मवीकलां ने बताया कि उन्हें काशीराम कॉलोनी में आवास एफ-2/एफ-4 आवंटित हुआ था, जिस पर पहले से शमशीदा उर्फ शब्बो पत्नी खुशनूद निवासी ग्राम ताहरपुर थाना कोतवाली देहात का अवैध कब्जा था। पुलिस द्वारा कब्जा दिलाए जाने के बाद से आरोपी पक्ष रंजिश रखने लगा। आरोप है कि 24 जनवरी की रात दूध लेने जाते समय शमशीदा, उसके पति खुशनूद, बेटे-बेटियां और भतीजा शहजाद ने लाठी-डंडों, सरिया, चाकू और ईंट-पत्थरों से हमला किया। बचाव में आई बहन मुमताज और बेटे आरिस व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.