रांची, फरवरी 1 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज में रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर में आयुष्मान अस्पताल अरसंडे रांची के डॉ प्रशांत जायसवाल और डॉ अलका जायसवाल बुढ़मू प्रखंड के अगल-बगल के क्षेत्रों से आए 128 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा बांटी। कार्यक्रम की शुरुआत रवीन्द्र महतो, प्रबंध निदेशक काशीबाई गणपत नर्सिंग कॉलेज और मनोज महतो, जिला परिषद सदस्य बुढ़मू और उप प्रमुख हरदेव साहू द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...