हाजीपुर, मार्च 9 -- राजापाकर। संवाद सूत्र बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीवी गांव में एक 32 वर्षीय युवक कुंदन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक बालेश्वर ठाकुर का पुत्र था। वह कुछ दिन पूर्व असम के करीमगंज से अपने घर आया था। वह वहां काम करता था। मौत की सूचना पर बरांटी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार शुक्ला अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में महुआ के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भी पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। रविवार की सुबह उसके चाचा कमलेश्वर ठाकुर के नवनिर्मित घर में फांसी लगाकर लटकता हुआ शव मिला। शव देखते ही पुलिस को सूचना दी गई। इसके पहले 7 मार्च को उसके पिता ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि उसकी आंखें निकाली हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.