काशीपुर, मई 26 -- काशीपुर। विवाह मंडप के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के कचनाल गुसाई निवासी अभिनय कुमार पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 मई को वह दढ़ियाल रोड स्थित कुसुम वाटिका में किसी काम से गया था। उसने बाइक वाटिका के बाहर खड़ी की थी। जब वापस आया तो बाइक गायब थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.