काशीपुर, जुलाई 16 -- काशीपुर, संवाददाता। निगम स्थित मेन बाजार में कॉस्मेटिक दुकान की चौथी मंजिल पर आग लग गई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसको फैलने से रोका। नगर निगम बाजार स्थित लकी कार्नर की कॉस्मेटिक की दुकान है। मंगलवार रात दुकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। वहां धुआं उठता देख लोगों ने फायर स्टेशन में सूचना दी। इसके बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दो फायर यूनिट मौके पर पहुंची। फायर यूनिट ने जीने के सहारे ऊपर जाकर हाई प्रेशर पंप से आग बुझाना आरंभ किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को दुकान की अन्य तलों में फैलने से रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया कि दुकान में रखा अधिकांश समान जल गया था। नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.