हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर काशीपुर में तैनात अभियंता को बहाल करने की मांग की। एक सप्ताह में बहाल नहीं किए जाने पर धरना देकर आंदोलन की चेतावनी दी। विद्युत वितरण खंड काशीपुर में तैनात अवर अभियंता सुमित गिरी को बहाल करने के लिए मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रर्दशन कर ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि चार माह बाद भी निलंबन वापस नहीं लेने से अभियंता अवसाद की स्थिति में है। बिना स्पष्टीकरण और पक्ष जाने निलंबन की कार्रवाई से उत्पीड़न हो रहा है। इस मौके पर हुई वार्ता में मुख्य अभियंता राजेंद्र सिंह गुंज्याल ने एक सप्ताह में बहाल किए जाने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.