काशीपुर, अगस्त 7 -- काशीपुर। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विद्युत विभाग की टीम ने उपखंड अधिकारी महक मिश्रा के नेतृत्व में मोहल्ला अल्ली खां क्षेत्र में छापेमारी के दौरान ताहिरा बेगम, शबाना और मो. रहीश को घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी जगहों पर विद्युत मीटर से पहले केबिल डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। टीम ने मौके से केबिल जब्त कर कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। छापेमारी टीम में अवर अभियन्ता श्रवण कुमार, लाइन मैन अनिकेत कुमार और सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.