काशीपुर, जनवरी 31 -- काशीपुर। क्षेत्र के समस्त साहित्यकारों के लिए वर्ष 2026 में एक भव्य साहित्यिक आयोजन 'साहित्य कुंभ एवं पुस्तक मेला-काशीपुर 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस साहित्यिक महोत्सव का उद्देश्य काशीपुर के लेखकों को व्यापक पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान करना है। आयोजन के अंतर्गत सभी लेखकों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुस्तक स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें लेखकों की प्रकाशित पुस्तकें, शोध पत्र, थीसिस, पाठ्य पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं अन्य साहित्यिक सामग्री प्रदर्शित की जाएंगी। इस साहित्यिक आयोजन के संयोजक डॉ. रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन की तिथि, समय एवं स्थान की घोषणा शीघ्र की जाएगी। साहित्यकारों से संपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.