रुद्रपुर, अगस्त 21 -- सितारगंज/शक्तिफार्म। काशीपुर में छात्र के शिक्षक को गोली मारने के विरोध में गुरुवार को सितारगंज के निजी स्कूल बंद रहे। गुरुवार को शिक्षक स्कूलों में पहुंचे। यहां विरोध स्वरूप धरना-प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सचिव पुनीत गोयल ने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा के लि कोई कानून नहीं है। इधर, शक्तिफार्म में भी निजी विद्यालय बंद रहे। ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अवकाश रहा। शिक्षकों ने घटना पर विरोध जताया। न्यू ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने इसे गुरु शिष्य व समाज के रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना करार दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.