कानपुर, नवम्बर 26 -- कानपुर। श्रीमद् भगवद् गीता वैदिक न्यास ने गीता जयंती के अवसर पर श्लोक वाचन, कृष्ण अर्जुन संवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र पांडे ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। गीता श्लोक प्रतियोगिता में काव्य कश्यप ने प्रथम, आराध्या मिश्रा ने द्वितीय और चाहत अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृष्ण अर्जुन संवाद प्रतियोगिता में राघव पांडे और वरुण प्रताप सिंह ने प्रथम, श्रेयांश त्रिपाठी और शुभ शुक्ला ने द्वितीय और अनुष्का शर्मा और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में सुरभि ओमर ने प्रथम, कौशिकी शुक्ला और रोशनी कुमारी (सनातन धर्म पब्लिक स्कूल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.