बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। रामपुर रोड स्थित गांव नदौसी के पास मैसर्स कावेरी एक्वा प्राइवेट लिमिटेड को संपर्क मार्ग पक्का करने की अनुमति से पहले आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम एक्सईएन ने स्पष्ट किया है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने से पूर्व कंपनी को अपने गोदाम और मार्ग से जुड़े सभी स्वामित्व व मानचित्र संबंधी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि कावेरी एक्वा द्वारा 20 दिसंबर 2025 को भेजे गए पत्र में बताया गया था कि परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित उनके भंडारण गोदाम में शीतल पेय का भंडारण किया जाता है। गोदाम बरेली-रामपुर हाईवे पर स्थित है और हाईवे से डिपो तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल कच्चा है जिसे कंपनी अपने खर्च पर पक्का करना चाहती है। उन्होंने बताया कि कंपनी को प्लाट...