नई दिल्ली, फरवरी 15 -- कावासाकी इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए अपनी Z650 और Z650RS मोटरसाइकिल पर डिस्काउंट का एलान कर दिया है। ये डिस्काउंट वही हैं जो कंपनी ने जनवरी 2026 में नए साल के ऑफर्स के तहत घोषित किए थे। नए ऑफर्स 28 फरवरी, 2026 तक वैलिड हैं। कावासाकी Z650, जिसकी कीमत 7,26,000 रुपए एक्स-शोरूम है, लेकिन इस पर 27,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ, बाइक की इफेक्टिव एक्स-शोरूम कीमत अब 6,99,000 रुपए हो गई है। दूसरी तरफ, Z650RS पर 20,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इफेक्टिव एक्स-शोरूम कीमत 7,83,000 रुपए से घटकर 7,63,000 रुपए हो गई है। डिस्काउंट ने दोनों मॉडल्स को पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया है। इससे पहले, कंपनी ने Z650RS को नए कलर्स और E20 कम्प्लायंस के साथ अपडेट किया था। भारत में Z650 को कुछ समय से अपडेट नहीं...