बेगुसराय, फरवरी 12 -- हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेगूसराय की विश्वविख्यात काबर झील पर आधारित एक विशेष एवं भव्य डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 15 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक डीडी बिहार पर किया जाएगा। इसके पश्चात यह फिल्म डीडी नेशनल, डीडी भारती और डीडी न्यूज़ पर भी प्रसारित होगी, जिससे देशभर के दर्शक इस अद्वितीय प्राकृतिक धरोहर से रूबरू हो सकेंगे। लगभग आधे घंटे की इस प्रस्तुति में कांवर झील की मनमोहक प्राकृतिक छटा, समृद्ध जैव विविधता, ऐतिहासिक महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। एशिया के प्रमुख मीठे पानी के पक्षी विहारों में शामिल इस झील में हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले दुर्लभ विदेशी एवं साइबेरियन पक्षियों के आकर्षक दृश्य आधुनिक कैमरा और ड्रोन तकनीक से फिल्माए गए हैं। शूटिंग 10, 11 और 12 फरवरी को लगातार...