हाथरस, जुलाई 18 -- हाथरस। कस्बा सासनी में कावड़ियों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे हंगामा हो गया। तहरीर के आधार पर चालक-परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सासनी के गांव मोहरिया निवासी पंकज कुमार पुत्र नेम सिंह ने रोडवेज बस चालक व परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने गांव के कुछ युवकों के साथ गंगाघाट अनूपशहर से कांवड़ लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान कस्बा सासनी में चौधरी धुलाई सेन्टर के पास अलीगढ की तरफ से आती बस ने टक्कर मार दी। इस बात को लेकर चालक व परिचालक से पूछा कि आपने पीछे से टक्कर क्यों मार दी तो चालक व परिचालक दोनों ने आकर गाली गिलौज करते हुए धमकी दी कि तुम मुझे जानते नहीं हो मैं कौन हूं। यहां पर पुलिस आ गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.