हाथरस, जनवरी 31 -- कार्यालय संवाददाता,हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कावड़ यात्रियों हेतु जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी का स्थलीय भ्रमण कर यथा स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं यथा कैम्प, बैरीकेडिंग, वन-वे रूट, बैरियर आदि की जानकारी की। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी एनएच0आई को टूटी हुई सड़कों की पैंचिंग कराने, गढढों की मरम्मत और जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर आवश्यकतानुसार समतलीकरण कराने के साथ ही आवश्यक स्थलों पर प्रकाश बैरीकेडिंग आदि के उचित प्रबंध कराने, कांवड़ यात्रिय...