नई दिल्ली, फरवरी 11 -- -दिल्ली सरकार ने बिजली की एचटी-एलटी लाइनों को स्थानांतरित व भूमिगत करने के प्रस्ताव किए मंजूर -इस निर्णय से 125 कॉलोनियों और चांदनी चौक की 26 सड़कों से हटेंगे बिजली के तार नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार ने हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों को स्थानांतरित और भूमिगत करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इससे 125 कॉलोनियों और चांदनी चौक की 26 सड़कों से ऊपरी बिजली लाइनों के हटने का रास्ता साफ हाे गया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य रिहायशी व घनी आबादी वाले इलाकों से गुजर रही असुरक्षित ऊपरी बिजली लाइनों को भूमिगत कर मानव जीवन पर मंडरा रहे खतरों को कम करना है। साथ ही बेहतर बिजली वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने और राजधानी की सुंदरता को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाया...