देवघर, सितम्बर 11 -- देवघर। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने काले शीशे (ब्लैक फिल्म) लगी गाड़ियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। हाल के दिनों में शहर में चल रही काली फिल्म लगी गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों को रोका गया और जिन गाड़ियों में तय मानकों से अधिक टिंटेड ग्लास (काला शीशा) पाया गया, उन पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही मौके पर ही कई गाड़ियों से काली फिल्म को हटवाया गया। कानून के अनुसार, मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ियों में सीमित प्रतिशत तक ही ग्लास पर फिल्म लगाने की अनुमति होती है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.