उन्नाव, मई 2 -- सुबह धूप के बाद मौसम ने बदला करवट, 24 घंटे तक तेज हवाएं चलने और सोमवार से बूंदाबांदी की संभावना उन्नाव, संवाददाता। शहर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि, उमड़ते बदरा शाम तक नहीं बरसे पर लोगों को गर्मी से राहत जरूरी मिली। तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह दस बजे के बाद तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य दिनों की तुलना में 4 से 5 डिग्री कम है। आमतौर पर यहां इस समय तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहता है। दोपहर तक यह 41 डिग्री तक पहुंच जाता है। जानकरों का मानना है कि 24 घंटे तक तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही, पांच से सात मई तक बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। एक सप्ताह पहले से अधिकतम तापमान में भले ही कमी आ गई हो, लेकिन न्यूनतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.