नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और इसी के साथ बारिश का दौर भी जारी है। सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। लोंगो को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने जुलाई के पहले हफ्ते के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने सोमवार सुबह के लिए एक चेतावनी जारी की थी, जिसमें दिल्ली के सभी चार क्षेत्रों (उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व) में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था। गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति रही। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के अ...