रामपुर, मई 3 -- शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। सुबह में हल्की बूंदाबांदी भी हुई मगर दोपहर में धूप खिल गई थी। सुबह 11 बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य दिनों की तुलना में चार से पांच डिग्री कम है। आमतौर पर यहां इस समय तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रहता है। दोपहर तक यह 39-40 डिग्री तक पहुंच जाता है। मौसम में बदलाव को देखते हुए दुकानदारों ने सावधानी बरतते हुए अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ीं। दोपहर में धूप खिलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.