गंगापार, अप्रैल 27 -- क्षेत्र में कुछ किसानों ने काले गेहूं की खेती की है। काले गेहूं की खेती कर किसान बेहतर मुनाफा कमा रहे है। वहीं काला गेहूं कई बीमारियों में लाभदायक बताया जा रहा है। क्षेत्र के किसान अभी सीमित स्तर पर काले गेहूं की खेती कर रहे है। बीते नवंबर माह में काले गेहूं की बोआई की गई थी। जहां ज्यादातर किसान पारंपरिक गेहूं की फसल की बोआई करते हैं। वहीं कुछ किसान अलग-अलग किस्मों की फसल की खेती में अपनी रूचि दिखा रहे हैं। बजहा मिश्रान गांव के उन्नतशील किसान भूपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सतना मध्य प्रदेश में एक रिश्तेदारी में गए थे। हमारे रिश्तेदार काले गेहूं की खेती करते है। वहीं से बीज मिला। आठ बिस्वा में काले गेहूं की खेती भूपेंद्र ने की थी। आठ बिस्वा में तीन क्विंटल गेहूं पैदा हुआ है। भविष्य में भूपेंद्र बड़े पैमाने पर काले गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.