संभल, जून 24 -- नगर पंचायत सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज में मंगलवार को नवनिर्मित बालिका शौचालय और स्टाफ रूम का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कालेज में मंगलवार को बालिका शौचालय व स्टाफ रूप का भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, चेयरमैन कौसर अब्बास ने लोकार्पण किया। विद्यालय के प्रबंधक एवं नगर पंचायत सिरसी के अध्यक्ष कौसर अब्बास ने बताया कि विद्यालय में बालिका शौचालय की बीते कई सालों से बहुत बुरी हालत थी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म कुमार शर्मा, पंकज गुप्ता, राज बहादुर पासी, हेमंत कुमार, आदित्य वीर रस्तोगी, इनामुल हक, कयामुद्दीन, हाजी तसदुक अंसारी, खुर्शीद आशिक अब्बास, भूकन सैनी, मीसम अब्बास आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.