जौनपुर, फरवरी 7 -- मुफ्तीगंज। मुर्तजाबाद गांव निवासी समाजसेवी और जयराम इंटर कॉलेज मुर्तजाबाद के संस्थापक 87 वर्षीय बचऊ यादव का बीमारी के चलते बुधवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। संस्थापक के निधन पर कॉलेज परिसर में शोक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुधीर यादव ने की। शोक सभा में संजय यादव, अरविंद यादव, रामचंद्र यादव, आनंद राय, जगदीश सहित कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उनके सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। ---- एसआईआर सर्वेक्षण का किया निरीक्षण सिंगरामऊ। क्षेत्र के जमऊपट्टी गांव में एसआईआर योजना के तहत सघन सर्वेक्षण अभियान चलाया गया। शनिवार को खंड विकास अधिकारी बदलापुर धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने सर्वे कार्यों की निगरानी की। बीडीओ ने अभिलेखों की जांच कर...