कानपुर, मार्च 27 -- शास्त्री नगर स्थित प्राचीन मंदिर काली मठिया को जल्द ही नया स्वरूप मिलेगा। यहां भव्य मुख्य द्वार बनाने के साथ ही चौराहे पर फाउंटेन लगेगा। मंदिर के सौंदयीकरण के लिए पत्थरों की नक्काशी की जाएगी। श्रद्धालुओं को सुगम पथ देने के लिए भी परमट मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर फुट टाइल्स लगाए जाएंगे। नवरात्र के ठीक पहले बुधवार को कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। पहले दिन चौराहे पर लगी पुरानी ग्रिल को हटाने के साथ ही सीवर लाइन को जुड़वाने का कार्य शुरू हो गया। क्षेत्रीय पार्षद अरविंद यादव के साथ अधिकारियों और कार्यदायी संस्था ने काम को शुरू कर दिया। 3 महीने में मंदिर का सौंदर्यीकरण हो जाएगा। नगर निगम मंदिर को कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 60 लाख रुपये खर्च कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.