दरभंगा, फरवरी 6 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर के गेट और गर्भगृह का ताला तोड़कर मां काली की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के जेवरात के साथ दानपेटी को भी निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मंदिर के पुजारी व संचालक विजय कुमार साह ने इस संबंध में बहेड़ी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि गत तीन फरवरी की रात को वे प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना कर मंदिर के सभी गेट बंद कर अपने घर चले गए थे। चार फरवरी की सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर की पश्चिम दिशा से लगे गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर पाया कि गर्भगृह का ताला भी तोड़ दिया गया है। उन्होंने देखा कि मां काली की प्रतिमा से...