मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी । गंगासागर काली मंदिर रोड के दुकानदार छेदी कुमार, बादल कुमार, प्रभु कामत, पप्पू राय, शिवशंकर साह ने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या गर्मी हो या ठंड पेयजल की है। नलजल का अभी तक न तो पाइप बिछा है न सबमर्सिबल लगा है। एक चापाकल चिल्ड्रेन पार्क के अंदर है जो खराब है। दूसरा चापाकल चिल्ड्रेन पार्क के बाहर है वह भी खराब पड़ा है। ऐसे में पानी खरीद कर पीना लोगों की मजबूरी है। काली मंदिर रोड में नगर निगम द्वारा फागिंग नहीं किये जाने से दिन में भी मछरों का प्रकोप रहता है। शाम होते ही मच्छर टूट पड़ते हैं। इससे डेंगू और मलेरिया का डर बना रहता है। नगर निगम द्वारा गंगासागर काली मंदिर रोड में पक्का नाला की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बरसात में कभी कभी सड़क पर जलजमाव हो जाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गंगासागर काली मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.