बस्ती, जून 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी मोड़ पर स्थित काली माता के मंदिर की प्रतिमा को खंड़ित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। साथ ही कलक्ट्रेट पर पहुंच धरना दिया था। मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था। प्रकरण में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने तहरीर देकर बताया है कि गत 27 मई दोपहर में आवास विकास कॉलोनी के पास हिन्दुओं के आस्था का प्रतीक माता काली का सिद्ध व प्राचीन मंदिर है। उनका आरोप है कि रोड चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार व उसके जेसीबी चालक ने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने व देवी-देवाताओं का अपमान करने की बदनीयत से जेसीबी से माता काली सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को खंडित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.