बेगुसराय, सितम्बर 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय शहर के कई मंदिरों में गिरिराज सिंह फैन्स क्लब की ओर से गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहने का पोस्टर लगाये जाने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस पोस्टर में त्रिशुल लिये स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तस्वीर भी लगी हुई है। शहर के प्रसिद्ध काली मंदिर में भी इस तरह का पोस्टर लगा हुआ है। इस पर जनसुराज के नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, सहिष्णुता और गंगा-जमुनी तहज़ीब से रही है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मेलजोल और साझा परंपरा के प्रतीक रहे हैं। ऐसे में किसी मंदिर के प्रवेश द्वार पर ऐसा पोस्टर लगाया जाना, जिसमें गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.