गुमला, फरवरी 22 -- गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जशपुर रोड स्थित काली मंदिर के समीप से अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों में जशपुर रोड काली मंदिर निवासी 27 वर्षीय रवि गुप्ता और लक्ष्मण नगर निवासी 19 वर्षीय सतीश कुमार शामिल हैं। पुलिस को शनिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि रवि गुप्ता अपने घर में एक सहयोगी के साथ अवैध विदेशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां रवि को शराब बेचते हुए पकड़ा गया।पुलिस द्वारा शराब से संबंधित कागजात मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 44 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में रवि कुमार ने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने के लिए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.