मुरादाबाद, मार्च 17 -- उप्र माध्यमिक शिक्षा संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों की बैठक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि समस्त शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव पाठक, जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने बताया कि शिक्षा नियमावली में धारा 12, 18 एवं 21 की बहाली, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन आदि मांगों को लेकर 19 मार्च से काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सुनीत गिरि ने कहा कि संबंधित धाराओं के कारण शिक्षकों की पदोन्नति, प्रोन्नति तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्यों के वेतनमान निर्धारण नहीं किए जा रहे हैं। बैठक में आफताब आलम, मयंक त्यागी, अभिषेक राय, अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.