नई दिल्ली, मार्च 28 -- मुस्लिमों की बड़ी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रमजान के आखिरी जुमे की नमाज में काली पट्टी बांधने की अपील की है। बोर्ड की ओर से देश के सारे मुसलमानों से कहा है कि वे वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ें। ऐसा इस बिल के विरोध के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक वीडियो जारी किया है तो वहीं ट्वीट करके भी ऐसा करने के लिए कहा है। पिछले दिनों दिल्ली में भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ बिल के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन हुआ था। पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े कई मौलवियों ने अपील की है कि अलविदा नमाज में जाएं तो दाईं बांह पर काली पट्टी बांधकर रखें। नमाज के दौरान काली पट्टी बंधी हुई तस्वीरें भी खिंचवाएं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करें। इससे पहले इस बिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.